बुलंदशहर, अप्रैल 10 -- गांव दशहरा में स्थित टीएचडीसी में लोक उद्यम दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य महाप्रबंधक परियोजना बिनोद कुमार साहू समेत सभी विभागों के अध्यक्षों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर दिया। इसमें सहायक प्रबंधक जनसंपर्क प्रभात कुमार ने दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला और बताया कि दस अप्रैल 1984 को स्कोप की स्थापना के उपलक्ष्य में यह दिन मनाया जाता है। वहीं उप महाप्रबंधक दिलीप कुमार द्विवेदी ने कर्मचारियों को आगामी नारा एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने हेतु प्रेरित किया। इसके अलावा मुख्य महाप्रबंधक ने बताया कि खुर्जा परियोजना देश की प्रगति में मील का पत्थर साबित हो रही है। उन्होंने हर्ष व्यक्त किया कि मार्च 2026 में इस प्लांट ने 85.70 प्लांट लोड फैक्टर दर्ज किया है। इस प्रदर्शन के आधार पर केंद...