बलरामपुर, अगस्त 4 -- बलरामपुर, संवाददाता। गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण टेक होम राशन (टीएचआर) उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने मंगलवार को हरैया सतघरवा स्थित टीएचआर प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने उत्पादन से लेकर पैकेजिंग तक की पूरी व्यवस्था का जायजा लेते हुए गुणवत्ता और समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने विकासखंड हरैया सतघरवा स्थित स्वयं सहायता समूह तिरंगा न्यूट्रिशन इंटरप्राइजेज द्वारा संचालित टेक होम राशन (टीएचआर) प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने कच्चे माल के भंडारण, मिश्रण, पैकेजिंग और तैयार पोषाहार की गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए कहा कि लाभार्थियों तक निर्धारित समय पर गुणवत्तापूर्ण पोषाहार पहुंचना चाहिए। डीएम ने स्वयं सहायता समूह ...