टीएचआर का स्वाद तीक्ष्ण और फंगस होने की शिकायत
पलामू, सितम्बर 11 -- पाटन, प्रतिनिधि। बाल विकास परियोजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में वितरित होने वाले टेक होम राशन (टीएचआर) की गुणवत्ता को लेकर पाटन में सवाल उठे हैं। परियोजना कार्यालय में लंबे समय बाद पहुंचे सीलबंद टीएचआर पैकेटों को खोलने पर सामग्री भींगी, गीली और फंगसयुक्त पाई गई। इसके बाद आंगनबाड़ी सेविकाओं ने टीएचआर का उठाव करने से इनकार कर दिया। सेविकाओं ने इसकी शिकायत सीओ सह प्रभारी सीडीपीओ पाटन आशीष कुमार से की। शिकायत पर उन्होंने कर्मियों के साथ टीएचआर की जांच की। सीलबंद पैकेट खोलकर सामग्री को स्वयं चखने के बाद उन्होंने इसे खाने योग्य नहीं बताया। सेविकाओं ने भी सामग्री में तीक्ष्ण स्वाद और फंगस होने की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Banka News: आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुआ टीएचआर का वितरण प्रभारी सीडीपीओ ने टीएचआर की गुणवत्ता के संबंध मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.