लखनऊ, अप्रैल 13 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। टीईटी की अनिवार्यता के खिलाफ प्रदेश भर में जिला मुख्यालयों पर सोमवार को प्राइमरी शिक्षकों ने मशाल जुलूस निकाला। देश भर के प्राथमिक शिक्षक संगठनों के संयुक्त मंच अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के आह्वान पर हुए इस आन्दोलन में शिक्षकों ने टीईटी की अनिवार्यता को समाप्त करने की मांग की।महासंघ के अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय व विजय कुमार बंधु ने कहा कि सरकार लगातार शिक्षकों एवं कर्मचारियों पर अनावश्यक एवं अव्यवहारिक नियम थोप रही है, जिससे उनका मनोबल गिर रहा है। टेट की अनिवार्यता, पेंशन समाप्ति, बढ़ता निजीकरण और सेवा शर्तों में लगातार हो रहे बदलाव जैसे मुद्दे आज पूरे शिक्षक एवं कर्मचारी समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय बन चुके हैं। यह भी पढ़ें- काला कानून : टीईटी अनिवार्यता के विरोध में निकाला मशाल जुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.