अयोध्या, फरवरी 18 -- रुदौली, संवाददाता। ब्लॉक संसाधन केंद्र रुदौली पर उत्तर प्रदेसीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक कार्यसमिति व संघर्ष समिति के सदस्यों की बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष व प्रांतीय ऑडिटर नीलमणि त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षकों को छलने का कार्य वर्तमान सरकार कर रही है। सदन से बाहर सांसद शिक्षकों को आश्वस्त कर रहे हैं। वहीं सदन के भीतर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, एवं राज्य मंत्री जयंत चौधरी द्वारा अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा जा रहा है। जिलाध्यक्ष त्रिपाठी ने कहा कि वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टेट अनिवार्य किए जाने की सुप्रीम कोर्ट के निर्णय की लचर पैरवी के चलते शिक्षकों को आज यह दिन देखना पड़ रहा है। सरकार संघ प्रतिनिधियों से वार्ता में तो अस्वस्त करती है परंतु जब लोकसभा में प्रश्न ...