टीईटी विवाद पर शिक्षकों का शक्ति प्रदर्शन, जिला मुख्यालय पर गरजे हजारों शिक्षक
औरैया, जून 18 -- शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर उपजे विवाद के बीच बुधवार को जिला मुख्यालय पर अखिल राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के बैनर तले शिक्षकों ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में शिक्षक जिला मुख्यालय पहुंचे और केंद्र सरकार से वर्ष 2010 से पूर्व तथा उत्तर प्रदेश में 27 जुलाई 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों को स्थायी संरक्षण दिए जाने की मांग उठाई। प्रदर्शन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शिक्षकों के भविष्य को सुरक्षित करने की मांग की गई। महासंघ ने अपने ज्ञापन में कहा कि राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) द्वारा 23 अगस्त 2010 को जारी शिक्षक पात्रता परीक्षा संबंधी अधिसूचना, आरटीई अधिनियम की धारा 23(2) में 9 अगस्त 2017 को किए गए संशोधन तथा माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा एक सितंबर 2025 और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.