पीलीभीत, सितम्बर 5 -- पीलीभीत। वर्ष 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी लागू करने के विरोध में बेसिक शिक्षक काली पट्टी बांधकर विरोध जताएंगे। जिले में पांच सितंबर से अभियान चलाया जाएगा। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष लाल करन ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी के आह्वान पर पीलीभीत के बेसिक शिक्षक शिक्षक दिवस के अवसर पर पांच सितंबर को काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। इसके साथ ही सरकार से मांग करेंगे कि उनके साथ अन्याय न किया जाए, क्योंकि आरटीई लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी लागू करना सर्वथा अनुचित है। बात टीईटी पास करने की नहीं है। यह भी पढ़ें- टीईटी अनिवार्यता पर शिक्षक काली पट्टी बांध करेंगे विरोध बल्कि बात सम्मान की है, जो शर्त नियुक्ति के समय थी ही नहीं। वह सेवा में आने के 20 से 25...