टीईटी में पेपर आसान, बदले पैटर्न ने चौंकाया, गणित-अंग्रेजी ने उलझाया
सहारनपुर, जुलाई 4 -- सहारनपुर। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के दूसरे दिन शुक्रवार को परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थियों के चेहरों पर राहत और चर्चा दोनों दिखीं। अधिकांश ने कहा कि प्रश्नपत्र कुल मिलाकर आसान रहा, लेकिन इस बार बदले पैटर्न और कांसेप्ट आधारित सवालों ने उन्हें चौंका दिया। कई अभ्यर्थियों ने बाल विकास, गणित और अंग्रेजी के प्रश्नों को अपेक्षाकृत कठिन बताया, जबकि हिंदी और पर्यावरण अध्ययन आसान रहे। केंद्रों से बाहर निकलते ही अभ्यर्थी एक-दूसरे से सवालों पर चर्चा करते नजर आए। एक अभ्यर्थी ने बताया कि वह 17 साल से पढ़ा रहे हैं और परीक्षा को लेकर मन में डर था, लेकिन पेपर देने के बाद संतोष है। उनके मुताबिक अधिकांश सवाल व्यवहारिक और अवधारणा आधारित थे। एक अन्य अभ्यर्थी ने कहा कि इस बार पारंपरिक ढंग के प्रश्न कम पूछे गए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.