टीईटी में छूट और पुरानी पेंशन बहाली की मांग
बागेश्वर, जुलाई 10 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई बागेश्वर ने शिक्षकों की दो प्रमुख मांगों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को ज्ञापन भेजा है। इसमें शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से छूट देने और अक्टूबर 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग की गई है। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि आरटीई अधिनियम से पहले नियुक्त शिक्षकों को सेवा और पदोन्नति के लिए टीईटी से मुक्त रखा जाए। साथ ही नई पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू कर शिक्षकों के भविष्य को सुरक्षित किया जाए। यह भी पढ़ें- Dehradun News: विकासनगर के प्राथमिक शिक्षकों ने प्रधानमंत्री के नाम भेजा ज्ञापन, पुरानी पेंशन बहाली औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.