टीईटी में ओएमआर सीट भरने में त्रुटि से 60 हजार अभ्यर्थियों का परिणाम रद
लखनऊ, अगस्त 30 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में ओएमआर शीट भरने में हुई त्रुटियों के कारण 60 हजार अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम रद कर दिया गया है। जिसमें 20 हजार सेवारत शिक्षक व शिक्षामित्र भी शामिल हैं। अब ओएमआर शीट में सुधार का अवसर देकर रिजल्ट घोषित करने व पूर्णांक में अंक दिए जाने की मांग उठाई गई है।
परीक्षा परिणाम में त्रुटियां टीईटी के घोषित किए गए परिणाम में 60 हजार अभ्यर्थियों की कापियां इसलिए नहीं जांची गईं क्योंकि ओएमआर शीट पर जानकारी भरने में उन्होंने त्रुटियां की। उन्होंने ओएमआर शीट में अनुक्रमांक, सेंटर कोड, विषय कोड व बुकलेट नंबर गलत भर दिया। जिसके कारण उनका परिणाम ही निरस्त हो गया है। अब यह अभ्यर्थी इसे मानवीय चूक मानते हुए सुधार का एक अवसर देने की मांग कर रहे हैं। क्योंकि उत्तर कुंजी से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.