प्रयागराज, मई 2 -- प्रयागराज। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) से ओपन डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) के माध्यम से 18 माह का डीएलएड प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को भी उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी)-2026 में अवसर दिया गया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ के आदेश पर इन अभ्यर्थियों को आवेदन का अवसर दिया है। हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि ऐसे अभ्यर्थी जो दस अगस्त 2017 या उससे पूर्व नियुक्त थे तथा 18 माह का डीएलएड-ओडीएल डिप्लोमा किया है, उन्हें यूपी-टीईटी 2026 में अनंतिम (प्रोविजनल) रूप से सम्मिलित होने दिया जाए। हालांकि उनका अंतिम चयन एवं अभ्यर्थन न्यायालय में लंबित याचिका के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा। इसके अनुपालन में चयन आयोग ने संबंधित अभ्यर्थियों को सूचित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.