लखनऊ, मार्च 26 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। टीईटी अनिवार्यता के मुद्दे पर पाती लिखने के बाद शिक्षक अब 13 अप्रैल को मशाल जुलूस की तैयारी में जुट गए हैं। आगामी 13 अप्रैल को प्रदेश भर के शिक्षक टीईटी अनिवार्यता के विरोध में ब्लाक से लेकर जिला मुख्यालय तक में मशाल जुलूस निकालने का निर्णय किया है। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक व प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पांडे ने बताया कि प्रदेश स्तरीय ऑनलाइन बैठक में शिक्षक की पाती अभियान की सफलता के लिए सभी पदाधिकारियों व शिक्षकों को बधाई देते हुए आगामी मशाल जुलूस की तैयारी पर चर्चा की गई है। बैठक में सभी जिलों के पदाधिकारियों ने मशाल जुलूस के लिए जमीनी स्तर की सक्रिय भागीदारी पर अपने विचार रखें। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि टीईटी अनिवार्यता को लेकर केंद्र सरकार के ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.