नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- टीईटी मुद्दे पर देश भर के शिक्षक संगठनों के संयुक्त मंच अखिल भारतीय शिक्षक संघर्ष मोर्चा के 24 नवम्बर को प्रस्तावित प्रदर्शन में यूपी से भी डेढ़ लाख से अधिक शिक्षक शामिल होंगे। बुधवार को अखिल भारतीय शिक्षक संघर्ष मोर्चा के यूपी इकाई की लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के सभागार में हुई बैठक में सभी सहयोगी शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में एक स्वर से मोर्चा के सदस्यों की ओर से शिक्षकों पर अनिवार्य अध्यापक पात्रता परीक्षा धोपे जाने के खिलाफ 24 नवंबर को दिल्ली जंतर-मंतर पर अपनी ताकत का एहसास कराने का निर्णय लिया गया। बाद में मोर्चे से जुड़े संगठनों के नेताओं ने बताया कि केन्द्र सरकार की संस्था एनसीटीई द्वारा पूरे देश के शिक्षकों के ऊपर अनिवार्य रूप से अध्यापक पात्रता परीक्षा लागू करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.