मुरादाबाद, फरवरी 25 -- मुरादाबाद। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तल शिक्षक आज यानि गुरुवार को बीएसए कार्यालय पर धरना देंगे। आरटीई लागू होने (27 जुलाई 2011) से पहले नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी परीक्षा की बाध्यता के विरोध में बुधवार को तीसरे दिन भी शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया। मूंढ़ापांडे विकासखंड के अधिकांश विद्यालयों में शिक्षकों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर सरकार की नीतियों के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराया। बोर्ड परीक्षा में बीएलओ ड्यूटी कर रहे शिक्षकों ने भी अभियान में भाग लिया। वहीं शहर के गांधी नगर कंपोजिट विद्यालय में भी शिक्षकों ने पदर्शन किया। बीआरसी पर आयोजित सभा में डॉ. नीरज शर्मा ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षको...