औरैया, मई 30 -- औरैया, संवाददाता। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट के हालिया निर्णय के बाद शिक्षकों में असंतोष और चिंता का माहौल है। यह भी पढ़ें- TET : टीईटी पर SC के फैसले से 20 लाख शिक्षकों की नौकरी खतरे में, बैचेनी बढ़ी, अब क्या है प्लान और विकल्पसंगठन की चिंताएँ अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (एबीआरएसएम) ने इस फैसले पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए सरकार से प्रभावित शिक्षकों को राहत देने की मांग की है। महासंघ का कहना है कि 29 मई 2026 को समीक्षा याचिकाओं पर आए निर्णय के बाद टीईटी अनिवार्यता लागू होने से पहले नियुक्त हुए शिक्षकों की सेवा सुरक्षा पर संकट खड़ा हो गया है। संगठन के अनुसार इन शिक्षकों की नियुक्तियां उस समय की वैध सरकारी प्रक्रियाओं के तहत हुई थीं और उन्होंने वर्षों तक शिक्षा व्यवस्था को मजबूती...