टीईटी पास शिक्षामित्रों को जल्द बनाया जाए अध्यापक
पीलीभीत, जून 26 -- पीलीभीत। टीईटी पास शिक्षामित्रों को जल्द अध्यापक बनाए जाने और बगैर टीईटी को छूट दिए जाने की मांग को लेकर आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी ने डीएम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया कि जनपद भर में जो शिक्षामित्र टीईटी पास नहीं है। उन्हें टीईटी से छूट दी जाए। उन्हें विभागीय टीईटी कराकर अध्यापक बनाया जाए। टीईटी पास शिक्षामित्रों को जल्द अध्यापक बनाया जाए। आगे मांग की गई कि वर्ष 2001 से लगे शिक्षामित्रों को 26 वर्ष हो गए हैं। सेवानिवृत्त के करीब आ गए हैं। इन्हें अध्यापक बनाया जाए। नई शिक्षा नीति के तहत मानदेय नहीं वेतनमान दिया जाए। शिक्षकों की तरह 12 माह का वेतन और 62 वर्ष सेवा करने का मौका दिया जाए। ज्ञापन में कहा गया कि सुपर टीईटी में शिक्षामित्रों को पूर्व की भांति भारांक दिया जाए। शिक्षामित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.