टीईटी पास नहीं तो पद रोककर करें परिणाम का इंतजार
प्रयागराज, नवम्बर 13 -- प्रयागराज। एक दशक बाद हो रही परिषदीय शिक्षकों की पदोन्नति के संबंध में कई जिलों के बीएसए ने बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी से मार्गदर्शन मांगा है। इस पर सचिव ने गुरुवार को निर्देश दिए हैं। लिखा है कि परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत ऐसे अध्यापक जिन्होंने टीईटी उत्तीर्ण नहीं की है तथा जिला स्तर पर तैयार की जा रही वरिष्ठता सूची में उनके नाम सम्मिलित हैं तो उनके पद को सुरक्षित रखा जाएगा। ऐसे अध्यापकों के संबंध में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित स्पेशल टीईटी का परिणाम आने के बाद तत्काल ही समिति के माध्यम से आगे की कार्यवाही की जाएगी। यह भी पढ़ें- Lucknow News: बिना टीईटी वाले शिक्षकों को सशर्त पदोन्नति देने की मांग प्राथमिक विद्यालय के ऐसे सहायक अध्यापक जिन्होंने प्राथमिक स्तर की टीई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.