टीईटी परीक्षा के लिए शिक्षकों को मिलेगा विशेष अवकाश
लखनऊ, जून 30 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2026 में शामिल होने वाले सेवारत शिक्षक अभ्यर्थियों को परीक्षा तिथि के लिए विशेष अवकाश देने का निर्णय किया है। इस संबंध में मंगलवार को विशेष सचिव अवधेश कुमार तिवारी की ओर से शिक्षा निदेशक (बेसिक) को निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। जारी निर्देश में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा 2, 3 और 4 जुलाई को प्रस्तावित यूपीटीईटी-2026 में बड़ी संख्या में बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। शासन स्तर पर विचारोपरांत निर्णय लिया गया है कि परीक्षा में भाग लेने वाले शिक्षकों को परीक्षा की तिथि में विशेष अवकाश दिया जाए। यह भी पढ़ें- UPTET 2026: यूपीटीईटी के लिए 1.86 लाख सेवारत शिक्षकों को मिलेगा अवकाश, 2 से 4 जुलाई त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.