गौरीगंज, जुलाई 3 -- अमेठी। संवाददाता शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) का दूसरा दिन भी जिले में शांतिपूर्ण एवं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ। दोनों पालियों में कुल 446 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए, जबकि अधिकांश परीक्षार्थियों ने समय से केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा दी। अभ्यर्थियों के अनुसार गणित और सामान्य अध्ययन के प्रश्न अपेक्षाकृत कठिन रहे, जिससे उन्हें समय प्रबंधन में भी परेशानी हुई। यह भी पढ़ें- बस्ती: 20 केन्द्रों पर दूसरे दिन शुरू हुई शिक्षक पात्रता परीक्षापरीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या पहली पाली में जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 4,608 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 4,368 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 240 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में भी 4,608 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें 4,402 ने परीक्षा दी औ...