टीईटी परीक्षा की तैयारियां तेज, डीएम ने दिए कड़े निर्देश
मुजफ्फर नगर, जून 30 -- उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को पारदर्शी, निष्पक्ष और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए सोमवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एडीएम (प्रशासन) संजय कुमार सिंह, पुलिस अधिकारी और केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे। डीएम ने बताया कि उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा यह परीक्षा जनपद के 13 केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा 2 व 3 जुलाई को दो पालियों में (सुबह 9:30 से 12:00 और दोपहर 2:30 से 5:00 बजे) तथा 4 जुलाई को केवल प्रथम पाली में संपन्न कराई जाएगी। बैठक में जानकारी दी कि सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे चालू रहेंगे और पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। यह भी पढ़ें- यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक परीक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.