लखनऊ, जून 23 -- लखनऊ। प्राइमरी स्कूल एक लाख 86 हजार शिक्षक टीईटी अनिवार्यता से काफी निराश हैं। इन्होंने टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) में आवेदन किया है। यह परीक्षा दो,तीन व चार जुलाई को प्रदेश के अलग अलग जिलों के केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पांडे ने शासन से टीईटी देने वाले शिक्षकों के लिये परीक्षा वाले दिन विभागीय अवकाश की मांग की है। शिक्षकों के केन्द्र जिले से बाहर बनाए गए हैं। परीक्षा के लिए इन्हें आने जाने में कम से एक दिन लगेगा। परीक्षा के लिये इन्हें अवकाश लेना पड़ेगा। संगठन ने शासन से परीक्षा के दिन अवकाश की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...