टीईटी के विरोध में होने वाले मशाल जुलूस में शिक्षक करें प्रतिभाग: चन्द्रहास
बिजनौर, अप्रैल 11 -- बिजनौर। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के बैनर तले 13 अप्रैल को टीईटी के विरोध में होने वाले मशाल जुलूस की सफलता को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पश्चिमी ज़ोन प्रभारी चंद्रहास सिंह की अध्यक्षता मंडलाध्यक्ष इंदिरेश यादव के संचालन में वर्चुअल बैठक आयोजित हुई। शनिवार को वर्चुअल बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने के बाद भारत सरकार के विद्यालयों में 23 अगस्त, 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता लागू करना शिक्षकों की सेवा सुरक्षा के खिलाफ षड्यंत्र है जबकि वर्ष 2011 से शिक्षकों की नियुक्ति में टीईटी की अर्हता अनिवार्य की गई है। टीईटी अनिवार्यता को लेकर देश के शिक्षकों में अत्यंत रोष व्याप्त है। जिसके लिए अंत तक संघर्ष करेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पश्चिमी जोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.