टीईटी के विरोध में सांसद प्रतिनिधि को दिया ज्ञापन
हाथरस, जुलाई 17 -- टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जनपद हाथरस द्वारा देश के लाखों शिक्षकों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। शुक्रवार को टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में एक ज्ञापन सांसद प्रतिनिधि को दिया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में एक शिक्षक प्रतिनिधिमंडल ने सांसद अनूप प्रधान के नीतिगत प्रतिनिधि राजेश गुड्डू से मुलाकात की और उन्हें माननीय प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री को संबोधित एक शानदार राष्ट्रीय ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि जिन शिक्षकों ने अपने जीवन के बहुमूल्य वर्ष देश के नौनिहालों के भविष्य को संवारने और राष्ट्र निर्माण में लगा दिए हैं, उन्हें सेवा के इस पड़ाव पर पात्रता परीक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.