चंदौली, अप्रैल 8 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया ब्लॉक संसाधन केंद्र के प्रशिक्षण हॉल में अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वोच्च न्यायालय के जारी टीईटी अनिवार्यता संबंधी आदेश के विरोध में रणनीति तैयार की गई। साथ ही आगामी 13 अप्रैल को जिला मुख्यालय पर प्रस्तावित मशाल जुलूस को सफल बनाने का संकल्प भी लिया गया। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष आनंद कुमार पाण्डेय ने कहा कि वर्षों से शिक्षा व्यवस्था में योगदान दे रहे शिक्षकों पर नई पात्रता शर्तें थोपना उनके अनुभव का अपमान है। उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता केवल प्रमाणपत्रों से नहीं, बल्कि अनुभव से तय होती है।अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के महामंत्री उपेंद्र बहादुर सिंह ने आदेश को मानसिक उ...