टीईटी के विरोध में शिक्षक दिवस को काला दिवस मनाएंगे प्राथमिक शिक्षक
देहरादून, सितम्बर 3 -- देहरादून। सेवारत प्राथमिक शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य किए जाने के विरोध में उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षक दिवस को काला दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र रावत ने सभी प्राथमिक शिक्षकों से 5 सितंबर को विद्यालयों में काले परिधान पहनकर विरोध दर्ज कराने की अपील की है। संघ ने कहा कि यदि किसी शिक्षक के लिए काला परिधान पहनना संभव न हो तो वह काली पट्टी बांधकर विद्यालय में विरोध दर्ज कराए। शिक्षकों का कहना है कि जिन शिक्षकों की नियुक्ति के समय टीईटी अनिवार्य नहीं था, उन्हें अब इस अनिवार्यता के दायरे में लाना उनके वर्षों के अनुभव और सेवाकाल के साथ न्यायसंगत नहीं है। शिक्षक संघ पहले ही उत्तर प्रदेश की तर्ज पर उत्तराखंड में सेवारत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी आयोजित करने की मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.