गाज़ियाबाद, अप्रैल 13 -- - टीईटी के विरोध में प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, नियम में संशोधन की मांग गाजियाबाद, गुलशन भारती। टीईटी अनिवार्यता के विरोध में जिले के बेसिक स्कूलों के शिक्षकों ने सोमवार को डीएम कार्यालय पर मशाल जुलूस निकालते हुए विरोध प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने टीईटी के विरोध में प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर नियमों में संशोधन करने की मांग की।अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ के बैनर तले किए गए विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शिक्षक सोमवार शाम पांच बजे के बाद डीएम कार्यालय पर एकजुट हुए। प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते हुए शिक्षकों ने टीईटी अनिवार्यता को समाप्त करने की मांग की। यह भी पढ़ें- काला कानून : टीईटी अनिवार्यता के विरोध में निकाला मशाल जुलूस संघ के महासचिव डॉ. अनुज त्यागी और प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रविंद्र...