बिजनौर, फरवरी 27 -- बिजनौर। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले शिक्षकों ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने की तिथि से पूर्व में नियुक्त शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से छूट की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम मांग पत्र सौंपा। टीएफआई के जिला संयोजक भूपेंद्र कुमार चौहान ने कहा कि सभी शिक्षकों पर टेट की अनिवार्यता थोपना असंवैधानिक है। गुरुवार को टेट की अनिवार्यता के विरोध में टीचर्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ दिनेश चंद शर्मा की आह्वान पर जिले के शिक्षक बीएसए कार्यालय पर एकत्रित हुए तथा धरना देकर बैठ गए। टीएफआई के संयोजक भूपेंद्र कुमार चौहान की अध्यक्षता में आयोजित धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने की तिथि से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टेट की ...