टीईटी के विरोध में शिक्षकों ने काली पट्टी बांध किया कार्य
देवरिया, फरवरी 26 -- लार, हिन्दुस्तान संवाद। बेसिक स्कूलों में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में आंदोलन तेज हो गया है। विकास खंड लार के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, जूनियर हाईस्कूल एवं कम्पोजिट विद्यालयों के शिक्षक 23 फरवरी से बांह में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करते हुए विरोध दर्ज करा रहे हैं। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले तीसरे दिन बुधवार को भी शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर कक्षाओं में बच्चों को पढ़ाया। साथ ही बीएलओ व एसएआईआर के दायित्वों का निर्वहन करते समय भी शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जारी रखा। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. गोविंद मिश्रा ने कहा कि शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता शिक्षकों के हित में नहीं है और इससे कार्यरत शिक्षकों का भविष्य प्रभावित हो सकता है। शिक्षक संगठनों ने चरणबद्ध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.