बागपत, अप्रैल 12 -- बागपत। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ इकाई बागपत की बैठक बागपत शहर में हुई। शिक्षकों ने बताया कि महासंघ के आह्वान पर आज यानि सोमवार को शिक्षकों द्वारा राष्ट्रवंदना चौक से कलक्ट्रेट तक मशाल जुलूस निकाला जाएगा। कहा कि सरकार द्वारा बार-बार नियमों में परिवर्तन करने से शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है। सभी प्रमुख संगठन एक मंच पर आकर शिक्षकों पर जबरन थोपी गई टीईटी अनिवार्यता का पुरजोर विरोध करेंगे। बैठक की अध्यक्षता संयोजक डॉ. पदम सिंह ने और संचालन सहसंयोजक डॉ. जितेंद्र नैन ने की। बैठक में सुभाष शर्मा, नवनीत चौधरी, ओमवीर सरोहा, विशाल राय, जितेंद्र तोमर, संजय कुमार, कुलभूषण, हरिमोहन शर्मा, विकास कुमार, प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.