बाराबंकी, मार्च 14 -- बाराबंकी। सेवारत शिक्षकों के लिए सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा अनिवार्य किए जाने के विरोध में पोस्टकार्ड के द्वारा शिक्षक की पाती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक मोर्चा बाराबंकी के जिला संयोजक डा. राकेश सिंह, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ फतेहपुर ब्लॉक अध्यक्ष आनन्द वर्मा, अटेवा के ब्लॉक अध्यक्ष राममिलन वर्मा, टीएससीटी के ब्लॉक संयोजक संजय वर्मा के संयोजन में ब्लॉक संसाधन केंद्र फतेहपुर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर दिनेश मौर्य, भानु मिहिर, अनवार अहमद, विश्वजीत सिंह, परमेंद्र कुमार, जय कुमार के साथ सैकड़ों शिक्षक साथियों के साथ पोस्टकार्ड में शिक्षक की पाती लिखकर राष्ट्रपति, सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत...