मथुरा, अप्रैल 9 -- अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ (एआईजेटीएफ) के राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन के आव्हान पर जनपद के परिषदीय शिक्षक टीईटी अनिवार्यता के विरोध में 13 अप्रैल को मशाल जुलूस व कैंडल मार्च निकाल कर प्रदर्शन करेंगे। शिक्षक सरकार से अध्यादेश लाकर शिक्षकों पर लागू गैर मानवीय आदेश को निरस्त करने की मांग रखेंगे। विभिन्न शिक्षक संगठनों ने बैठक कर मशाल जुलूस की रूपरेखा पर मंथन किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष लोकेश गोस्वामी ने बताया कि अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक सुशील पांडेय के आव्हान पर पूरे देश में पूर्व से कार्यरत शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता लागू करने का विरोध किया जा रहा है। इसे लेकर गत माह शिक्षक की पाती नाम से पोस्टकार्ड व ई-मेल अभियान भी चलाया गया था। अब 13 अप्रैल को शिक्षक नगर में मशाल जुलूस निकाल कर शिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.