उन्नाव, मार्च 9 -- उन्नाव। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के तत्वावधान में सोमवार को टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक समाज ने 'शिक्षक की पाती' कार्यक्रम के तहत पोस्टकार्ड और ईमेल अभियान चलाया। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष कृष्ण शंकर मिश्र के नेतृत्व में सुबह शिक्षकों के घर-घर जाकर उन्हें इस अभियान के प्रति जागरूक किया गया। शिक्षकों को पोस्टकार्ड वितरित कर 9 मार्च को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को पोस्टकार्ड व ईमेल के माध्यम से अपनी समस्या भेजने का आग्रह किया गया। संपूर्ण अभियान के तहत शिक्षकों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को पोस्टकार्ड और ईमेल भेजकर टीईटी अनिवार्यता समाप्त करने की मांग रखी। जिलाध्यक्ष कृष्ण शं...