बिजनौर, मार्च 27 -- बिजनौर। टीचर्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया की बैठक में टेट की अनिवार्यता के विरोध में 4 अप्रैल को दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए टीएफआई के राष्ट्रीय सचिव यशपाल सिंह ने कहा कि शिक्षकों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में चलाए जा रहे आंदोलन को तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टीईटी की अनिवार्यता असंवैधानिक है। टीचर्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया की संयुक्त बैठक ब्लॉक संसाधन केंद्र नूरपुर में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव यशपाल सिंह ने कहा कि टेट की अनिवार्यता को तुरंत वापस लिए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ दिनेश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में देशभर के शिक्षक आंदोल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.