गोंडा, मार्च 30 -- गोण्डा, संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक कंपोजिट विद्यालय महराजगंज में आयोजित हुई। जिसमें 4 अप्रैल को रामलीला मैदान नई दिल्ली में टेट के विरोध में टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर के नेतृत्व में विशाल धरना प्रदर्शन में जनपद से अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभगिता की रणनीति तैयार की गई है। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीर विक्रम सिंह ने की। जिलाध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय ने कहा कि टीईटी रूपी काले कानून के विरोध में संगठन जिले से लेकर प्रदेश तक व राष्ट्र स्तर पर जबरदस्त विरोध करेगा। प्रांतीय लेखाकार राजेश कुमार शुक्ला ने कहा कि हमने संघर्षों से ही सब कुछ प्राप्त किया है, इसलिए हम हर स्तर पर संघर्ष के लिए तैयार है। जिला महामंत्री अजीत कुमार तिवारी ने कहा कि टीईटी एक काला कानून ...