टीईटी के लिए दो दिन में साढ़े छह हजार से अधिक आवेदन
प्रयागराज, मार्च 28 -- चार साल बाद होने जा रही उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) के लिए अभ्यर्थियों में खासा रुझान देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की वेबसाइट www.uptet.upessc.org पर शुक्रवार रात से ऑनलाइन आवेदन शुरू होने के 24 घंटे से भी कम समय में तकरीबन 6600 अभ्यर्थियों ने एकल अवसरीय पंजीकरण (वन टाइम रजिस्ट्रेशन या ओटीआर) करने के बाद, प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर की टीईटी के लिए आवेदन करने के साथ फीस वगैरह जमा करते हुए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर दी। यही नहीं इतने कम समय में 33 हजार अभ्यर्थियों ने ओटीआर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इनमें से लगभग 8200 अभ्यर्थियों ने ओटीआर पूरा कर लिया है। लंबे अंतराल के बाद होने जा रही इस परीक्षा में पहली बार लाखों बेरोजगार अभ्यर्थियों के आवेदन की उम्मीद है। यही नहीं सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.