टीईटी के खिलाफ दिल्ली धरने के लिए शिक्षक लामबंद
प्रयागराज, मार्च 29 -- आरटीई अधिनियम से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान पर चार अप्रैल को होने वाली महारैली के लिए परिषदीय शिक्षक लामबंद हो रहे हैं। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से रविवार को शिक्षक भवन साउथ मलाका में हुई समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए टीचर्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (टीएफआई) के संयुक्त महामंत्री व शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र श्रीवास्तव ने ट्रेन रिजर्वेशन/बस से चलने वालों की जानकारी ली। संगठन के सभी ब्लॉक अध्यक्ष-मंत्री, जिला कार्यकारिणी व संघर्ष समिति के सदस्यों से धरने में भाग लेने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं की सूची भी ली। संचालन डॉ. शिव बहादुर सिंह ने किया। कोषाध्यक्ष मनीष तिवारी ने हर ब्लॉक से 50 से अधिक शिक्षकों के महारैली में शामिल होने की अपील की। बैठक में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.