मुरादाबाद, फरवरी 26 -- बेसिक शिक्षा कार्यालय के बाहर गुरुवार को टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। यहां इन्होंने फैसले के खिलाफ घंटों जमकर नारेबाजी की। बड़ी संख्या में मौजूद शिक्षकों ने शोषण का आरोप लगाया। सभी एकत्रित होकर जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल कूच कर पहुंचे। इस दौरान जमकर नारेबाजी की। यहां डीएम के प्रतिनिधि को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने टीईटी की अनिवार्यता से छूट प्रदान करने की मांग रखी। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशों के क्रम में कक्षा एक से आठ तक के समस्त शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि सेवारत समस्त शिक्षकों के टीईटी की अनिवार्यता के फैसले से शिक्षकों में अपनी सेवा सुरक्षा व आजीविका संबंधी भय उत्पन्न हो गया है। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.