टीईटी की बाध्यता के विरोध में माध्यमिक शिक्षकों का प्रदर्शन
देहरादून, सितम्बर 24 -- देहरादून,वरिष्ठ संवाददाता। डायट देहरादून में तीन दिवसीय कौशलम प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन के बाद माध्यमिक शिक्षकों ने टीईटी की बाध्यता के विरोध में प्रदर्शन किया। राजकीय शिक्षक संघ देहरादून के जिलामंत्री अर्जुन पंवार के नेतृत्व में शिक्षकों ने टीईटी की बाध्यता वापस लेने की मांग उठाई।
शिक्षकों की मांगें शिक्षकों ने कहा कि वर्षों से राजकीय विद्यालयों में सेवाएं दे रहे अनुभवी और योग्य शिक्षकों पर बाद में नई पात्रता परीक्षा की बाध्यता लागू किए जाने से असंतोष है। उन्होंने कहा कि 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के मामले में नियुक्ति के समय लागू नियमों, सेवा नियमावली और उनके दीर्घ अनुभव को ध्यान में रखा जाना चाहिए। शिक्षकों ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा के शिक्षक संवर्ग की परिस्थितियां प्राथमिक शिक्षा से अलग हैं।
आंदोलन की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.