प्रयागराज, मार्च 18 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग और आईसीआईसीआई बैंक के बीच बुधवार को समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुआ। इस समझौते के तहत आईसीआईसीआई बैंक ईज़ीपे क्लासिक नाम से पेमेंट गेटवे सेवा उपलब्ध कराएगी जिसके माध्यम से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2026 के लिए प्राप्त आवेदनों का पंजीकरण शुल्क संग्रहित किया जाएगा। अभ्यर्थियों को भुगतान संबंधी विफलता अथवा विलंब जैसी समस्याओं के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर की (सुबह 9:30 से सायं 6:30 बजे) सुविधाएं भी प्रदान की जाएगी। बेहतर समन्वय एवं त्वरित सेवाओं के लिए बैंक की ओर से एक रिलेशनशिप मैनेजर भी नियुक्त किया गया है। समझौता ज्ञापन पर आयोग के एलनगंज परिसर में सचिव व बैंक अधिकारियों ने हस्ताक्षर किया। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशान्त कुमार व बैंक के आंचलिक प्रमुख समित विजय न...