मिर्जापुर, फरवरी 27 -- मिर्जापुर। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया(टीएफआई) के आह्वान पर पूर्व नियुक्त शिक्षकों को शिक्षक पात्रता(टीईटी) की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को लेकर बीएसए कार्यालय बरियाघाट पर धरना देने के बाद कलक्ट्रेट पर पहुंचकर प्रदर्शन किए। धरने का नेतृत्व उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ एवं महिला शिक्षक संघ ने किया। इसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित पत्रक सौंपा। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष श्री दिनेश चंद्र शुक्ला और महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष सुष्मिता जायसवाल ने एक स्वर में कहा कि जुलाई 2011 के पूर्व जो शिक्षक नियुक्त हुए थे, उनके लिए टीईटी अनिवार्य करना अन्याय है। शिक्षक इस अन्याय को कभी नहीं सहेंगे। प्रादेशिक संगठन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.