टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग
देहरादून, जून 18 -- देहरादून। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तराखंड की जिला कार्यकारिणी ने गुरुवार को जिलाधिकारी के माध्यम से केंद्र सरकार को ज्ञापन भेजकर 23 अगस्त 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि टीईटी नियम लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों पर यह शर्त लागू करना न्यायसंगत नहीं है। महासंघ ने ऐसे शिक्षकों के सेवा अधिकारों, वरिष्ठता, पदोन्नति और अन्य वैधानिक लाभों की रक्षा के लिए विशेष प्रावधान करने तथा आवश्यक नीतिगत एवं प्रशासनिक कदम उठाने की मांग की। इस अवसर पर प्रांतीय मीडिया प्रभारी संजय कुमार सैनी, जिला अध्यक्ष नीरज कुमार सैनी, जिला मंत्री तजेंद्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष पीयूष पांडे तथा प्रधानाचार्य सुनील कुमार सहित कई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.