टीईटी की अनिवार्यता वापस लेने की मांग
शाहजहांपुर, जून 29 -- शाहजहांपुर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त कार्यरत शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता लागू किए जाने के प्रस्ताव का विरोध करते हुए सांसद अरुण कुमार सागर को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि लंबे समय से गुणवत्तापूर्ण सेवाएं दे रहे शिक्षकों पर दोबारा टीईटी की शर्त थोपना अनुचित है और उनके सम्मान के विपरीत है। सांसद ने शिक्षकों की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि वह इस मुद्दे को केंद्र सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाएंगे। यह भी पढ़ें- टीईटी की अनिवार्यता वापस लेने की मांग यह भी पढ़ें- सेवारत शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने की मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.