उन्नाव, फरवरी 25 -- उन्नाव। शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता के खिलाफ सफीपुर ब्लॉक के रनियांमऊ में शिक्षक अमित तिवारी के नेतृत्व में शिक्षकों और ग्रामवासियों ने शिक्षक पंचायत का आयोजन किया। जिसमें टीईटी अनिवार्यता का जोरदार विरोध किया गया। अमित ने कहा जो शिक्षक सालों से सेवा दे रहे हैं, उन पर नई अहर्ता थोपना अन्यायपूर्ण है। शिक्षकों में टीईटी न पास करने पर अनिवार्य सेवानिवृत्ति का डर बना हुआ हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द इस पर निर्णय नहीं लिया गया तो शिक्षक उन्नाव से पैदल मार्च करते हुए लखनऊ में विधानसभा के सामने प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान संजीव शंखवार, देवेन्द्र त्रिपाठी, ज्ञानेन्द्र कुशवाहा, अनूप साहू, कृपा शंकर, राहुल सिंह, सुधीर कुशवाहा, नीरज प्रजापति, सौरभ वैश्य, राधा देवी, सरोजनी देवी, हेमा मालिनी, सुदेवी आदि रहे।

हिंदी ह...