शामली, अप्रैल 13 -- अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के बैनर तले सोमवार को सैकड़ों शिक्षकों ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर विरोध मशाल जलूस निकालकर प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने शहर में जुलूस निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर डिप्टी कलेक्टर हामिद हुसैन को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों का कहना था कि टीईटी लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को इस परीक्षा से मुक्त किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 लागू होने से पहले निर्धारित मानकों के तहत शिक्षकों की नियुक्तियां की गई थीं, जिन पर टीईटी की अनिवार्यता लागू नहीं होती। ज्ञापन में शिक्षकों ने उल्लेख किया कि सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया द्वारा दिए गए निर्णय के तहत सभी शिक्षकों के लिए टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- टीईटी के विरोध मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.