इटावा औरैया, फरवरी 11 -- इटावा, संवाददाता। शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य किए जाने के विरोध में शिक्षकों ने पैदल मार्च किया। इन शिक्षकों ने नारा दिया नो टेट बिफोर आरटीई एक्ट । इनका कहना है कि आरटीई एक्ट लागू किए जाने से पहले की भर्ती पर टीईटी को भी लागू नहीं किया जाना चाहिए। इसके विरोध में बुधवार को शिक्षकों ने पैदल मार्च किया। इस मार्च के दौरान अंबेडकर चौराहे के पास केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी का पुतला फूंक दिया। शिक्षक जयंत चौधरी के उस बयान से नाराज हैं जिसमें टेट की अनिवार्यता का समर्थन किया गया है। इसके विरोध में नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। इससे पूर्व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय से शुरू हुआ यह पैदल मार्च कचहरी तक पहुंचा। इस दौरान टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद यादव ने कहा कि केंद्रीय शिक...