लखनऊ, मार्च 26 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता प्राइमरी स्कूलों के शिक्षक टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में 13 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालकर सेवा सुरक्षा और न्याय की मांग करेंगे। गुरुवार को जन भवन के सामने स्थित डिप्लोमा इंजीनियर्स कार्यालय में आयोजित बैठक में अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के सभी घटक संगठनों के पदाधिकारियों ने मशाल जुलूस को समर्थन किया। ब्लॉक से लेकर जिला स्तर तक इसकी सफलता की रणनीति बनाई गई। प्रदेश सहसंयोजक विक्रमादित्य मौर्य ने कहा यदि सरकार ने इस मुद्दे पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो शिक्षक आन्दोलन करेंगे। जिला संयोजक सुरेश जायसवाल ने कहा कि आंदोलन में सभी संगठनों के निर्देशन में सभी शिक्षक शामिल होंगे।इस मौक पर जिला संयोजक वीरेंद्र प्रताप सिंह, लल्ली सिंह, विनीत सिंह, प्रकाश चंद्र तिवारी, आशुतोष मिश्रा ,बृजेश कुमार मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.