नई दिल्ली, फरवरी 5 -- नई दिल्ली, व. सं.। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता के विरोध में जंतर मंतर पर गुरुवार को प्रदर्शन किया गया। ऑल इंडिया ज्वाइंट कमेटी ऑफ टीचर्स ऑर्गनाइजेशन के बैनर तले शिक्षक प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शनकारी शिक्षकों की मांग है कि टीईटी की अनिवार्यता को वापस लिया जाए। उन्होंने कहा कि इससे शिक्षकों पर मानसिक दबाव पड़ रहा है। शिक्षकों ने कहा कि सेवा शर्तें पूरी करने के बाद नियुक्त शिक्षकों पर नई परीक्षा थोपना अपमानजनक है। प्रदर्शन में हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और केरल सहित अलग-अलग राज्यों के शिक्षक शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.