टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में निकाला मशाल जुलूस
आजमगढ़, अप्रैल 14 -- आजमगढ़। आरटीई एक्ट लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के आह्वान पर जिलेभर के शिक्षकों ने सोमवार को मशाल जुलूस निकाला। जुलूस डीएवी इंटर कॉलेज के पास स्थित गांधी तिराहे से प्रारंभ होकर कलक्ट्रेट चौराहे पर जाकर आकर समाप्त हुआ। इस दौरान शिक्षकों ने सरकार से आरटीई एक्ट लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को राहत देने की मांग की। महासंघ की आजमगढ़ इकाई के मुख्य जिला संयोजक सुशील कुमार ने कहा कि पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर नई शर्तें थोपना न्यायोचित नहीं है। टीईटी की अनिवार्यता समाप्त होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- टीईटी के विरोध में मशाल लेकर निकले शिक्षक उत्तर प्रदेशीय प्रारंभिक शिक्षक समिति के जिला अध्यक्ष और महासंघ के जिलासंयोजक डॉ. रामउजागिर शुक्ल ने कहा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.