हमीरपुर, अप्रैल 13 -- हमीरपुर। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के आह्वाहन पर जिला इकाई द्वारा कार्यकारी जिलाध्यक्ष रामकुमार पाल के नेतृत्व में सेवारत शिक्षकों को नैसर्गिक न्याय से इतर टीईटी परीक्षा थोपने के विरोध में आंबेडकर पार्क से शहीद पार्क तक मशाल जुलूस/कैंडल मार्च निकाला गया। इस मौके पर जिले के महामंत्री कमल किशोर ने बताया कि हम शिक्षक नियुक्ति के समय आवश्यक सारी अहर्ताएं पूर्ण करते थे, पर केंद्र सरकार द्वारा शिक्षक विरोधी एक गोपनीय अध्यादेश लाकर सर्वोच्च न्यायालय को गुमराह किया है और न्यायालय के माध्यम से टेट परीक्षा पास करने को मजबूर किया है। हम सरकार से मांग करते हैं कि उक्त शिक्षक विरोधी काला कानून वापस कर शिक्षकों को टीईटी परीक्षा से छूट प्रदान करे। यह भी पढ़ें- टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने निकाला मशाल जुलूस जिला...