बलिया, जुलाई 16 -- बेल्थरारोड, हिन्दुस्तान संवाद। टीचर्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के प्रतिनिधियों ने गुरुवार को सलेमपुर के सपा सांसद रमाशंकर राजभर 'विद्यार्थी' को उनके आवास पर ज्ञापन सौंपा। इसके माध्यम से शिक्षकों ने वर्ष 2010 के पहले नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने के लिए सार्थक पहल की मांग की। यह भी पढ़ें- टीईटी के विरोध में सांसद को सौंपा ज्ञापनज्ञापन की सामग्री ज्ञापन में कहा है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम में शिक्षक नियुक्ति के लिए न्यूनतम योग्यता निर्धारित करने का अधिकार अकादमिक प्राधिकरण को दिया गया था। इसके तहत एनसीटीई ने 23 अगस्त 2010 में अधिसूचना जारी की थी, जिसमें स्पष्ट रूप से 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से छूट दी गई थी। हाल के न्यायिक आदेशों के बाद इस छूट को समाप्त मानते हुए 2010 से पहले...